CG विधानसभा में उठा प्रसव पश्चात मरीजों के टांके खुलने की शिकायत, MLA गजेंद्र यादव के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये जवाब, पढ़िए

दुर्ग। मानसून सत्र के तीसरे दिन दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने विधानसभा के सदन में बड़ा सवाल उठाया। महिलाओ के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को उजागर करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले की लापरवाही को सदन के पटल पर रखते हुए सरकार का ध्यान आकर्षण कराए। प्रसव पश्चात महिला मरीजों के टांके खुलने की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर विधायक गजेंद्र यादव ने मामले को संज्ञान में लिया और सदन पर सवाल पूछकर सम्बंधित मंत्री से जवाब मांगे। विधायक यादव ने आज के मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान दुर्ग जिला अस्पताल में पिछले 2 वर्ष में कितने प्रसव सर्जरी से किये गये हैं ? व कितने मरीज के टांके खुलने की शिकायत पर पुनः भर्ती हुए? इसके क्या कारण रहे तथा क्या कार्यवाही की गई ? का सवाल उठाकर जिम्मेदारो पर कार्यवाही करने सदन में

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव द्वारा उठाये गये सवाल का सदन में जवाब देते हुए बताया की दुर्ग जिला अस्पताल में पिछले 02 वर्षों में कुल 6214 प्रसव सजरी से किये गये है व 16 मरीज टांके खुलने की शिकायत पर पुनः भर्ती हुए। टांके खुलने के मुख्य कारण प्रसव पश्चात् रोगी के द्वारा स्वच्छता का ध्यान न रखना, उचित आहार पोषण न लेना एवं ओबसिटी है। प्रसव पश्चात् प्रसूता महिलाओं की स्वच्छता एवं पोषण विषय पर काउंसलिंग किया गया तथा टांके खुलने की शिकायत वाले मरीजों का उपचार किया गया।

गौरतलब है विधायक गजेंद्र यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय अस्पतालो का निरिक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओ का फीडबैक लेते रहते है। बीते दिनों हमर क्लिनिक और जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का विजिट कर अस्पताल के चिकित्सकीय स्टॉफ और मरीजों से ईलाज से संबंधित जानकारी लिए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...