भिलाई में NIA का छापा, 4-5 गाड़ियों में आई है टीम, फंडिग को लेकर जांच की आशंका

दुर्ग। छत्तीसगढ़ एक बार फिर एनआईए की टीम ने छापा मारा है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के सदस्य कलादास डहरिया से पूछताछ करने NIA की टीम भिलाई पहुंची है। जामुल लेबर कैम्प स्थित उनके घर के बाहर CISF और जामुल पुलिस की टीम तैनात है। हालांकि NIA ने कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है।

NIA की टीम कला दास की बेटी का खराब लैपटॉप, पेन ड्राइव और मोबाइल फोन जब्त कर ले गई है।कार्रवाई को लेकर कला दास डहरिया ने कहा कि NIA ने उनसे नक्सली संपर्क को लेकर सवाल-जवाब किए हैं। मैं जनगायक हूं, इसलिए कई लोगों के पास मेरा मोबाइल नंबर है, ऐसे में ये नक्सलियों से सांठगाठ की शंका गलत है।

कालादास डहरिया रेला नाम का जनवादी सांस्कृतिक संगठन (NGO) चलाते हैं। ये NGO किसान, आदिवासी और मजदूरों के संगठन के लिए काम करता है। इसके लिए इसे देशभर से फंडिंग मिलती है। स्थानीय अधिवक्ता के मुताबिक, 4-5 गाड़ियों में आए लोगों ने छापेमारी की है। इस दौरान आसपास के घरों से भी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...