टाउनशिप एरिया में खुलेगा हमर क्लिनिक, विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल, विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद BSP प्रबंधन ने दी NOC

भिलाई। भिलाई वासियों के लिए खुशखबरी है। विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर शहर के तीन स्थानों पर हमर क्लिनिक खुलने जा रहा है। टाउनशिप और खुर्सीपार में इसे शुरू किया जाएगा।

सेक्टर 2, सेक्टर 7 और खुर्सीपार गौतम नगर में पीएचडी ऑफिस में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हमर क्लिनिक खोला जाए, ताकि बीएसपी के अधिकारी कर्मचारी सहित आम नागरिकों को भी इसका लाभ मिल सकें। इसके लिए विधायक ने पहल की है। स्वास्थ्य अधिकारी और बीएसपी प्रबंधन के साथ बैठक कर चर्चा भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी बीएसपी प्रबंधन ने हमर क्लिनिक खोलने के लिए एनओसी नहीं दी। सालभर से जनहित के इस योजना को रोक कर रखे रहे। ऐसे में विधायक यादव ने मामले को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। भिलाई की जनता की बात प्रमुखता से रखी तब जाकर बीएसपी ने एनओसी दी।

इन स्थानों पर भी खुलेगा क्लिनिक

गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर पिछली सरकार में ही हमर क्लिनिक खोलने की योजना को शासन ने मंजूरी दे दी थी। कुल 14 करोड़ 6 लाख की स्वीकृति दे दी है। 38 में से सबसे ज्यादा भिलाईनगर में 17 अस्पताल बनाए जाने की योजना थी। इसमें से तीन को स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार दुर्ग में 11, रिसाली में 3, चरोदा में 5, एक निकुम और एक पाटन में बनेगा, जहां क्लिनिक में 5 स्टाफ होंगे। डॉक्टर, नर्स, एमपीडब्ल्यू, चतुर्थ कर्मचारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर होंगे। इसके अलावा ओपीडी की पूरी सुविधा होगी। रोज डॉक्टर फ्री में इलाज करेंगे। साथ ही दवाइयां, टेस्ट भी फ्री होगा। 7 तरह के टेस्ट और 65 तरह की दवा फ्री मिलेगी। आने वाले साल से 14 तरह के टेस्ट और 105 प्रकार की दवा फ्री में देंगे।

जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर : देवेंद्र यादव

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार जनता की सेवा करते रहे हैं। अपने कार्यकाल में जनहित में कई योजनाएं बनाई। दाई दीदी क्लिनिक, मोबाइल मेडिकल, जेनरिक दवा जन औषधी केंद्र जैसे योजना लागू किए हैं। इसी के साथ ही शहर में मोहल्ला क्लिनिक बनाने की योजना है, लेकिन बीएसपी एनओसी नहीं दे रहा था, पर अब तैयार हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...