MOHUA राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात… महामाया मंदिर को ‘प्रसाद’ योजना में शामिल करने और स्पेशल कॉरिडोर बनाने की मांग की… 51 शक्तिपीठों में से एक है रतनपुर मंदिर

नई दिल्ली,बिलासपुर। आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के समक्ष बिलासपुर के महामाया मंदिर रतनपुर को ‘प्रसाद’ योजनांतर्गत शामिल करने और उन्नयन हेतु विशेष कॉरिडोर बनाने की मांग की है। ज्ञात को कि छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले के रतनपुर में महामाया मंदिर स्थित है। यह पूरे भारत में फैले 51 शक्तिपीठों में से एक है। जोकि बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में आता है। भारत में अनेक सिद्ध मंदिर हैं, जिनमें इन 51 शक्तिपीठों का सदा से ही विशेष धार्मिक महत्व रहा है।

वर्तमान में रतनपुर एक छोटा नगर है, जोकि मंदिरों और तालाबों के लिए विख्यात है। यह जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है। वहां स्थित इस मंदिर का निर्माण राजा रत्नदेव प्रथम द्वारा ग्यारहवीं शताब्दी में कराया गया था। ऐतिहासिक, धार्मिक तथा पर्यटन की दृष्टि से यह देश और प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर वर्ष लगभग 15 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिये आते हैं।

बिलासपुर सांसद और आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनहित में महामाया मंदिर की महत्ता एवं छत्तीसगढ़ राज्य के करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करते हुये भारत सरकार की तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के तहत इस मंदिर के विकास हेतु केंद्रीय ण्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस योजना के तहत महामाया मंदिर का विकास होने से देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। जिससे स्थानीय लोगों के लिये रोजगार का सृजन होगा। इस विषय में पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने निश्चित ही सार्थक प्रयास करने का आश्वासन जताया। इस हेतु बिलासपुर सांसद और आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर की जनता की ओर से उनका आभार जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...