IAS पूजा खेड़कर जैसा मामला छत्तीसगढ़ में भी…! 21 अफसर फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के आधार पर कर रहे नौकरी…? दिव्यांग संघ ने लगाया आरोप… लिस्ट में डिप्टी कलेक्टर, एकाउंटिंग ऑफिसर, नायब तहसीलदार, सहकारिता निरीक्षक, वेटनरी डॉक्टर शामिल… देखिये

रायपुर। आईएएस पूजा खेडकर जैसा मामला छत्तीसगढ़ से भी सामने आता प्रतीत हो रहा है। छत्तीसगढ़ के 21 राज्य प्रशासनिक अधिकारीयों पर फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के बेस पर नौकरी करने का आरोप लगा है। यह आरोप छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने लगाया है। दिव्यांग संघ ने रायपुर प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया है कि प्रदेश के 21 अफसरों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाई है।

इस संबंध में संघ ने 21 अफसरों की नाम की सूची मीडिया को सौंपी है। सूची में 7 डिप्टी कलेक्टर, 3 लेखा अधिकारी, 3 नायब तहसीलदार, 2 सहकारिता निरीक्षक, 3 वेटनरी डॉक्टर शामिल है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि इन सबके पीछे लोरमी में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गुलाब सिंह राजपूत, मुंगेली में पदस्थ चिकित्सक एमके राय और बिलासपुर में पदस्थ हेल्थ ज्वाइंट प्रमोद महाजन का हाथ बताया है।

इन अधिकारियों पर पूरी भर्ती से संबंधित मिलीभगत में शामिल होने का आरोप संघ ने लगाया है। छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने सरकार से इन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुये बर्खास्तगी की मांग की है। संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो उनके द्वारा 21 अगस्त को प्रदेश के दिव्यांग रायपुर में आंदोलन करेंगे। नीचे देखें लिस्ट में अधिकारियों के नाम।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...