दुर्ग में थाने से दो किमी दूर शराब दुकान से 11 लाख चोरी, भिलाई में गाड़ी की डिग्गी से 60 लाख रुपए के गहने पार

भिलाई। ट्विनसिटी में दुर्ग और भिलाई शहर के दो थानों में चोरी की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है, जहां एक रेस्टोरेंट के सामने खड़ी स्कूटी की डिग्गी से 60 लाख रुपए के गहने चोरी हो गई। दूसरी घटना दुर्ग कोतवाली क्षेत्र की है, जहां थाने से दो किमी दूर नयापारा स्थित देशी शराब दुकान में सेंधमारी करके चोर 11 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर दोनों मामने के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सुपेला थाने में वैशाली नगर निवासी सागर हिम्मतजरे ने शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी के मुताबिक वो ज्वेलरी दुकान में सोने के आभूषण बनाने का काम करता है। बीती रात बिरयानी खाने के लिए सुपेला स्थित रेस्टोरेंट पहुंचा। इस दौरान उसकी स्कूटी की डिग्गी में 60 लाख रुपए के सोने के आभूषण थे। 10 से 15 मिनट में रेस्टोरेंट से वापस आ गया। इसी बीच कोई अज्ञात स्कूटी की डिग्गी में रखे ज्वेलरी को चुरा ले गया।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर सीसीटीवी खंगाले गए, लेकिन घटना के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...