माइलस्टोन अकेडमी में साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप: दुर्ग पुलिस के साइबर क्राइम SI डॉ. संकल्प राय ने दी जानकारी… साइबर फ्रॉड से बचने के टिप्स भी दिए

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर विंग में शुक्रवार 26, जुलाई को साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग पुलिस के साइबर क्राइम SI डॉ. संकल्प राय शामिल हुए। अतिथि स्वागत के पश्चात डॉक्टर संकल्प राय ने साइबर क्राइम के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां सभी के साथ साझा की। बहुत ही सरल शब्दों में उन्होंने साइबर क्राइम को समझाया। वीडियो के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई कि आप अपना ओटीप , पिन या पासवर्ड किसी के साथ भी साझा ना करें। डाॅ.संकल्प राय ने बताया कि मनोवैज्ञानिक तरीके से लोगों को फंसाने का नया तरीका अपनाया जा रहा है। उन्होंने यह बताया कि किस तरह से हम जागरूक बन सकते हैं और अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने साइबर प्रहरी का व्हाट्सएप शेयर करते हुए सभी से अपील करते हुए कहा कि इन घटनाओं से बचिए एवं जागरूकता के साथ अपना जीवन आगे बढ़ाइए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...