CG – पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या: दोनों ने मिलकर रची साजिश… पहले ड्राइवर ने पिलाई जमकर शराब, फिर फरसे से काट दिया गला… प्रेमिका ने कहा था – निपटा दो

पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम बिहारपुर में 21-22 जुलाई की रात सड़क किनारे युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला ने ड्राइवर के प्यार में पति की हत्या करा दी। पत्नी ने प्रेमी से कहा कि आज उसे निपटा दो। इस पर प्रेमी ने पहले उसके पति को जमकर शराब पिलाई, फिर फरसा से गले और सिर पर वार कर मार डाला।

कोतवाली पुलिस ने सोमवार को इस मामले में उमा गुप्ता (34) और उसके प्रेमी विश्वनाथ चौधरी (43) को गिरफ्तार कर लिया है। एक सप्ताह पहले 22 जुलाई को बिहारपुर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बलरामपुर के राजपुर निवासी वीरेंद्र गुप्ता की खून से लथपथ लाश मिली थी। चेहरे पर जख्म के कई निशान थे। सोशल मीडिया के जरिए 25 जुलाई को उसकी शिनाख्त हुई थी।

एमसीबी एएसपी अशोक वाडेगांवकर ने बताया कि, अंबिकापुर के मायापुर निवासी विश्वनाथ चौधरी पहले वीरेंद्र के यहां ड्राइवर था। 21 जुलाई को दोनों जनकपुर गए थे। इसलिए उस पर शक हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि, वीरेंद्र गुप्ता की पत्नी उमा गुप्ता के कहने पर उसने हत्या की है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, उमा हमेशा विश्वनाथ चौधरी से शिकायत करती थी कि वीरेंद्र मारपीट करता है। वह उसे रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी पर दबाव डाल रही थी। विश्वनाथ अपने साथ किसी काम के बहाने वीरेंद्र को उसी की कार में जनकपुर जाने को कहा। वहीं विश्वनाथ से कहा कि आज उसे निपटा दो।

साजिश के तहत विश्वनाथ ने कार में फरसा रख लिया था। वे दोपहर करीब 2 बजे जनकपुर गए थे। देर रात लौटते समय रास्ते में दोनों ने शराब पी। बिहारपुर के पास टॉयलेट करने के लिए रुकने पर विश्वनाथ ने फरसा से वीरेंद्र के गले पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और माथे पर कई वार किए।

इससे वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद फरसा को कुछ दूर पर फेंककर वहां से भाग निकला। उसकी गाड़ी भी देर रात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि, विश्वनाथ चौधरी पहले से वीरेंद्र के घर आता-जाता था। इस बीच उसका उमा गुप्ता से प्रेम संबंध बन गया। साल 2022 में वीरेंद्र एक मामले में जेल चला गया था। इस दौरान दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। वीरेंद्र एमपी से अवैध शराब की तस्करी में शामिल था। कोरिया जिले के चरचा थाने और मनेंद्रगढ़ थाने में केस भी दर्ज है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...