CG – शादीशुदा महिला ने किया सुसाइड: घर के कमरे में लगा ली फांसी, दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, पति काम के सिलसिले में रहता था बाहर

शादीशुदा महिला ने किया सुसाइड

डेस्क। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र के संतोषी वार्ड में रहने वाली शादीशुदा महिला ने सोमवार की शाम को अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उसकी बड़ी बहन ने फंदे में लटके देख परिजनों को सूचना दिया। जिसके बाद रस्सी काटकर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि संतोषी वार्ड निवासी काजल सोनी पति ऋषभ जैकब 28 वर्ष ने 2 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था, वहीं पति अधिकतर काम के सिलसिले में गीदम में रहा करता है। काजल का भी दिमागी हालत 2 माह से ठीक नही होने के कारण वह अपने मायके में ही रह रही थी, सोमवार की दोपहर को घर मे जब कोई नही था, तो उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शाम को जब उसकी बहन घर पहुंची तो दरवाजा बंद देख आवाज लगाई, जहाँ कोई भी आवाज नही आने पर जब दरवाजा को खोला गया तो काजल फंदे में झूलते हुए दिखाई दी। जहाँ परिजनों ने रस्सी को काटकर काजल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया, मंगलवार को शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...