CG – भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी की महिला नेता पर लगाया आरोप… बोली – मैं पार्टी में रहकर असुरक्षित, मेरे बारे में अश्लील बातें की जा रही , शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई

डेस्क। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री ने अपनी पार्टी की महिला नेता के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला नेत्री ने यहां तक भी कह दिया है कि अगर उसे कुछ होता है, उसकी जिम्मेदारी सीनियर भाजपा नेता मीरा तिवारी पर होगी। ये वीडियो दंतेवाडा जिला का बताया जा रहा है। ये वीडियो किरंदुल भाजयुमो की मंडल उपाध्यक्ष का बताया जा रहा है। महिला नेत्री ने अपने ही पार्टी पर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की आमंत्रित सदस्य मीरा तिवारी ने उनके बारे में अश्लील बातें की है।

बबीता गिरी ने करीब 1 मिनट 17 सेकेंड का यह वीडियो बनाया है। वीडियो में CM और प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की बात कह रही हैं। बबीता कह रही हैं कि दंतेवाड़ा के MLA चैतराम अटामी को भी पता है, लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हो रही है। मुझे प्रताड़ित किया गया है।

बबीता ने कहा कि BJP मेरी रक्षा नहीं कर पा रही है, वह किसी और की रक्षा क्या ही करेगी। BJP पार्टी में रहकर भी मैं सुरक्षित नहीं हूं। उनका कहना है कि मुझसे कोई बात नहीं करता। कोई अपने पास बैठाता नहीं है। उन्हें लगता है कि वे बदनाम जो जाएंगे। मेरी बातों का कोई महत्व नहीं है। मैं मर गई तो जिम्मेदार मीरा तिवारी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...