70.34 करोड़ रुपए का प्रस्ताव: दुर्ग-भिलाई सहित 5 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें… राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में मिली मंजूरी

डेस्क। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत गठित राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की पहली बैठक हुई है। इसमें रायपुर के लिए 100 मिडी ई-बस, दुर्ग-भिलाई के लिए 50 मिडी ई-बस, बिलासपुर के लिए 35 मिडी व 15 मिनी ई-बस और कोरबा के लिए 20 मिडी व 20 मिनी ई-बसों के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। बैठक में योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार बीटीएम और बस डिपोट सिविल अधोसंरचना के लिए 70.34 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने का अनुमोदन किया गया।

शहरों में सार्वजनिक परिवहन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत राज्यों को शहरों के लिए जनसंख्या के आधार पर बसों की संख्या निर्धारित की गई है। बता दें कि भारत सरकार की यह योजना राज्यों को मिलने वाली केंद्रीय सहायता को पारदर्शिता और उनके प्रदर्शन से जोड़ने की कोशिश का हिस्सा है।

केंद्र सरकार की मंशा है कि यह योजना शहरों में मेट्रो के विकल्प या उसके सहयोगी साधन के रूप में विकसित हो, ताकि लोगों को किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा मिले। ई-बस सेवा से छत्तीसगढ़ के शहरों में कम कार्बन उत्सर्जन से वायु गुणवत्ता में सुधार तथा पर्यावरणीय संरक्षण के साथ-साथ कम ऊर्जा खपत और बेहतर ईंधन दक्षता एवं आरामदायक सुखद यात्रा प्राप्त होगा। बैठक में परिवहन विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास सहित अन्य विभाग के अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...