ये हो क्या रहा: नर्सरी के बच्चे ने तीसरी के छात्र को मारी गोली, बैग में रखकर स्कूल ले गया था बंदूक

नर्सरी के बच्चे ने तीसरी के छात्र को मारी गोली

डेस्क। बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां लालपट्टी इलाके में स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले नर्सरी क्लास के छात्र ने 10 साल के बच्चे को गोली मार दी. हाथ में गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पांच साल का बच्चा अपने बैग में हथियार छिपाकर ले गया था. इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद स्कूल में पहुंची पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पांच साल के बच्चे के पास हथियार कैसे पहुंचा.

बच्चे के हाथ में आखिर कैसे आई बंदूक- एसपी
पुलिस अधीक्षक शैशव यादव के अनुसार, “नर्सरी के छात्र ने 10 साल के लड़के पर गोली चला दी, जो उसी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ता है. गोली उसकी बांह में लगी. घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया है. हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर बच्चे के हाथ में बंदूक कैसे आई वह उसे स्कूल ले जाने में कामयाब रहा.”

छात्रों का बैग रोजाना चैक करें स्कूल: एसपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हम जिले भर के स्कूलों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कह रहे हैं कि छात्रों के बैग की नियमित आधार पर अच्छी तरह से जांच की जाए. इस घटना से माता-पिता और अभिभावकों में काफी चिंता पैदा हो गई है.”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...