Chhattisgarh : 13 साल के बेटे ने लगाई फांसी, पिता ने रात में मोबाइल देने से मना किया तो कर लिया सुसाइड

बिलासपुर. 13 साल के बेटे को पिता ने देर रात मोबाइल देने से मना किया तो नाराज बालक ने रात को ही अपने घर के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। रात करीब ढाई बजे उसकी दादी ने उसे फांसी पर लटकते देखा। घटना सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाले देवानंद जायसवाल निजी संस्थान में काम करते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा सोम जायसवाल सातवीं कक्षा का छात्र था। सोम की तबीयत खराब थी, रात को पिता-पुत्र एक ही कमरे में सो रहे थे।

रात को सोम ने अपने पिता से मोबाइल मांगा तो उसकी तबीयत खराब होने के कारण पिता ने मोबाइल देने से मना किया और उसे जल्दी सो जाने कहा। इसके बाद देवानंद की नींद लग गई। मोबाइल न मिलने से नाराज बालक कमरे से निकला और बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली।

रात करीब ढाई बजे देवानंद की मां बाथरूम गई तो उसने बाथरूम में सोम का शव फांसी पर लटकता देखा। उसने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी, फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...