अनुष्का सोन ने जीता “मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़” का टाइटल, वाची पारख रही फर्स्ट रनर अप… नेशनल कॉम्पिटिशन में स्टेट को रिप्रेजेंट करने का मिलेगा मौका

दुर्ग। दुर्ग स्थित निजी रिसोर्ट में पहली बार मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई 2024 को शाम 4 बजे किया गया। आयोजकों द्वारा बताया गया कि, यह वही प्रतियोगिता है जिसमें सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला, हरनाज संधू आदि भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। इसमें मिस एशिया पेसिफिक 2024 सोफिया सिंह जज थी। मिस इंडिया क्लासिक 2024 की स्टेट डायरेक्टर गीत सोन ने बताया कि डायरेक्टर निखिल आनंद के मार्गदर्शन में ग्लैमानंद के बैनर तले आयोजित मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से कुल 13 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमे तीन राउंड हुए फाइनल राउंड में चार प्रतिभागी शामिल हुए अनुष्का सोन, वाची पारख, श्रुती झा, पल्लवी शर्मा, जिसमे अनुष्का सोन मिस छत्तीसगढ़ और वाची पारख फर्स्ट रनर अप रहीं। फाइनलिस्ट को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने और फिर वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। इस आयोजन में भारत 24 समाचार चैनल के सीईओ और प्रधान संपादक डॉ. जगदीश चंद्र मुख्यआतिथ्य रहे। विजेता को डॉ. जगदीश चंद्र ने ताज पहनाया और सभी विजेताओं और एंकर को 11 हजार रुपये का इनाम दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...