खुर्सीपार में पुलिस और दल बल के साथ पहुंचा BSP के नगर सेवाएं विभाग का प्रवर्तन अनुभाग… सालों से अवैध कब्जा कर रह रहे लोगों को खदेड़ा, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में स्टे की याचिका हुई थी खारिज; भारी बवाल…

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। संपदा न्यायालय के आदेश पर पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई। 1 अगस्त 2024 को 3F/19/Zone-01 तथा 6D/51/Zone-02, खुर्सीपार के अवैध कब्जे वाले घरों को भारी पुलिस बल, पुलिस लाइन तथा खुर्सीपार थाना सहित कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 100 लोगों से भी अधिक की टीम ने खाली कराया।

दल बल के साथ बेदखली कार्रवाई
इस टीम में एनफोर्समेंट, पीएचडी, सिविल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा महिला पुलिस सहित प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे। कार्यवाही के दौरान खुर्सीपार थाने की टी आई वेदांता पणिकर तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट गुरुदत्त पंचभाई उपस्थित थे। अवैध कब्जेधारियों पर बेदखली कार्यवाही करते हुए आवासों से अवैध कब्जेधारी निकाले गए एवं डिक्री आवासों पर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। इन आवासों में विद्युत-जल आपूर्ति को बंद कर दिया गया है। इन बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर वहां बीएसपी प्रबंधन के बिना अनुमति निवास किया जा रहा था।

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने स्टे लगाने से किया था इंकार
मिली जानकरी के अनुसार, कब्जेधारी, वर्ष 2014 से अवैध कब्जा करके रह रहा था, जिसके लिए संपदा न्यायालय द्वारा बेदखली आदेश पारित किया था। अवैध कब्जेधारियों द्वारा इस आदेश के विरोध में जिला न्यायालय को अपील की गई। किन्तु जिला न्यायालय ने संपदा न्यायालय के आदेश पर बीएसपी द्वारा की जा रही कार्यवाही को सही मानते हुए स्टे नहीं दिया। दोनों स्थानों में कार्यवाही के दौरान कब्जेधारी के परिवार और आस-पास के रहवासियों द्वारा जमकर विरोध किया गया, लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

हाई कोर्ट में अपील, उसके पहले ही कार्रवाई
जिला न्यायालय से स्टे नहीं मिलने पर, इसके विरुद्ध भी अवैध कब्जेधारियों ने इस मामले की अपील उच्च न्यायालय बिलासपुर में की। किंतु उसके पूर्व ही भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग, एनफोर्समेंट अनुभाग द्वारा बेदखली कार्यवाही कर दिया गया। इन अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग नागरिकों से अपील करता है, कि दलालों व भू-माफियाओं से सावधान व सतर्क रहें तथा बीएसपी आवासों को किराया पर नहीं लें। ऐसे प्रकरणों की सूचना तत्काल पुलिस थाने तथा नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग के कार्यालय में देवें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...