भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा के पंडाल से नाबालिग लापता, पुलिस ने प्रेमी के साथ भागने की जताई आशंका

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान एक 17 साल की किशोरी लापता हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी सहेली से मिलने जा रही हूं कहकर निकली और वापस नहीं आई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रेमी के साथ भागने की आशंका जताई है। पुलिस लड़की की खोजबीन में जुटी है। पूरा मामला जयंती स्टेडियम के भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 28 जुलाई दोपहर एक बजे की है। कोहका क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां और मामी के साथ जयंती स्टेडिम पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंची थी। कथा के दौरान उसने अपनी मां को बोला कि उसकी सहेली दूसरे पंडाल में बैठी है, वो उससे मिलकर आ रही है, लेकिन वापस नहीं आई।

कथा समाप्त हो जाने के बाद भी जब नाबालिग बेटी नहीं लौटी तो मां को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसका काफी पता किया पर कहीं नहीं मिला तो पुलिस में भी सूचना दी। जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो उन्होंने 30 जुलाई को भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा थी, जिस तरह से वह मां को झूठ बोलकर गई है, इससे ऐसी आशंका है कि उसका किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध था। उसी के साथ वह कही चली गई है। लड़की की तलाश के लिए टीम को भेज दिए हैं। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...