CG – बेटे ने की पिता की हत्या: विवाद के बीच पिता ने बेटे को जड़ दिए थप्पड़… गुस्साएं युवक ने दबा दिया गला… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की पिता ने बेटे को विवाद के बीच दो थप्पड़ मार दिए थे, जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने जान ही ले ली। पहले पिता के सिर को जमीन में पटका फिर गला घोंट दिया। वहीं इस मामले में कबीर नगर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को घटना की जानकारी मकान मालिक गुरदीप सिंह प्रधान ने दी। चंद्रकांत बेहुरा घर में किराए से रहता है। घटना 30 जुलाई की बताई जा रही है। चंद्रकांत का अपने पिता विद्याधर बेहुरा के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में रखा सामान में तोड़फोड़ की थी।

बताया जा रहा है कि घर में तोड़फोड़ से नाराज विद्याधर ने बेटे को डांटते हुए नुकसान करने से मना किया। जब बेटा चंद्रकांत नहीं माना तो उसे दो तमाचे जड़ दिए। थप्पड़ लगते ही चंद्रकांत नाराज हो गया। उसका गुस्सा बढ़ गया। इसके बाद उसने पिता से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने विद्याधर को जोर का धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

जमीन पर गिरते ही विद्याधर के सिर में चोट आ गई। चंद्रकांत इतने पर भी नहीं रुका। उसने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को सिर के आसपास खून भी मिला है। आरोपी चंद्रकांत पिता की हत्या कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कबीर नगर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी चंद्रकांत बेरोजगार था। इसलिए बाप-बेटे के बीच पैसों को लेकर अनबन रहती थी और विवाद होता था। पिता उसे अक्सर समझाया करते थे। यह परिवार मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...