CG – घने जंगलों के बीच मिला कंकाल: 4 महीने से लापता थी 13 साल की बच्ची… जंगल में पेड़ पर फंदा और नीचे मिलीं हड्डियां… हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

घने जंगलों के बीच मिला कंकाल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के घने जंगलों के बीच में एक कंकाल मिला है। बताया जा रहा है की कंकाल 13 साल की बच्ची का है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास से बच्ची के बाल, हड्डियां, कपड़े व अन्य चीजें बरामद की हैं। जांच के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की एक बच्ची सविता बैगिन की है। जो पिछले 4 महीनो से लापता थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल यह पूरा मामला कवर्धा जिले के आगरपानी गांव का है। जहां पर चौंपी के घने जंगल के बीच में ऊंचे पेड़ पर ग्रामीणों ने कंकाल को लटकते देखा। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाल, कपड़े व हड्डियाँ बरामद किया है। वहीं कंकाल की शिनाख्ती के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की ही रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची सविता बैगिन की है, जो पिछले 4 महीनो से लापता थी।

वहीं घटनास्थल पर मिले कपड़े से आशंका जताई जा रही है, कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। वहीँ इस घटना से कई सवाल भी उठ रहे हैं कि, आखिर बच्ची उतने ऊंचे पेड़ पर कैसे चढ़ गई। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...