भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई… 2 की मौके पर ही मौत, एक ही हालत गंभीर… हादसा इतना भयानक की एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में कार एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा जैंजैपुर के ओड़ेकेरा गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार जैजैपुर की तरफ जा रही थी, इसी दौरान सड़क किनारे पेड़ से कार की टक्कर हो गयी।

टक्कर इतनी जोरदार थी, कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर के बाद युवकों का शव कार में ही फंसा रह गया, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कर जैजैपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार ओड़ेकेरा गांव के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रविशंकर नारंग और राजेश निराला के रूप में हुई है। घटना के वक्त कार रविशंकर चला रहा था। वहीं घायल का नाम शिवकुमार नारंग है। मृतक युवक, हसौद क्षेत्र के नगारीडीह गांव के रहने वाले थे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...