भिलाई के शकुंतला अपार्टमेंट में हादसा : चौथे फ्लोर से गिरी लिफ्ट, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

भिलाई. वैशाली नगर क्षेत्र में शकुंतला अपार्टमेंट में आज बड़ा हादसा हो गया. यहां चौथे फ्लोर से लिफ्ट अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे चार लोग घायल हुए हैं. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है. घायलों को श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

शकुंतला अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि 2014 में इस अपार्टमेंट का काम जमीन के मालिक शकुंतला ढहाते और बिल्डर रिसली निवासी वकील अहमद द्वारा चालू कराया गया था. आज की स्थिति में फ्लैट बहुत से लोगों को हैंडओवर नहीं किया गया है. इसके अलावा बहुत से लोगों की रजिस्ट्री तक अटकी है.

अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि जिन लोगों ने फ्लैट खरीदा है उन्होंने खुद ही दो लिफ्ट और लगाई है, जो लिफ्ट बिल्डर ने लगाई है वो 2017 में इंस्टॉल की गई है. यही लिफ्ट आज गिर गई. चौथे फ्लोर पर शिव चौधरी की फैमली रहती है, जिनके यहां मेहमान आए हुए थे, जो बच्चों के साथ 4 लोग लिफ्ट में थे. इस दौरान लिफ्ट भरभरा के सीधा नीचे पार्किंग में जा गिरी, जिससे सभी लोगों को चोट आई है. बता जा रहा कि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज शंकराचार्य हॉस्पिटल में चल रहा है. अपार्टमेंट में रहने वालों का कहना है कि यहां न तो सुरक्षा का न ही बिल्डिंग के गुणवत्ता का ख्याल रखा गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...