BSC नर्सिंग के लिए 26 तक ही आवेदन: 30 तक करा सकेंगे करेक्शन…इस बार एंट्रेंस एग्जाम के लिए नहीं लगेगी फीस

भिलाई। प्रदेश के नर्सिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है।

बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा 19 जून 2022 को और एमएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 03 जुलाई 2022 को होगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले को अमल में लाते हुए इस बार इन परीक्षाओ के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी परीक्षाथियों से किसी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।इन परीक्षाओ में शामिल होने वाले राज्य के मूल निवासी सभी विद्यार्थियों को परीक्षा फीस पटाने से छूट मिलेगी।

व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। एमएससी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 मई तक लिए जाएंगे। आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 27 से 29 मई तक किया जा सकेगा। एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 30 मई से एक जून तक ही हो सकेगा। बीएससी नर्सिंग, एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलग अलग प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, प्रवेश परीक्षा नियम, पाठ्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड की जा चुकी है। इच्छुक परीक्षार्थी इस वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...