CG – शराबी पिता ने किया बेटे का मर्डर: पत्नी को पीट रहा था… मां को बचाने आया तो गले-सीने पर किया वार… बेरहमी से घोंपा चाकू

शराबी पिता ने किया बेटे का मर्डर

डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा मरवाही में शराबी पिता ने बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। आरोपी नशे में पत्नी की पिटाई कर रहा था। बेटे ने बीच-बचाव किया। पिता ने गुस्से में आकर बेटे को चाकू से गोद डाला। मामला गौरेला थाना क्षेत्र के गोरखपुर का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर गांव निवासी राजेन्द्र साठे शराब पीने का आदी है। वह शनिवार रात को भी शराब पीकर घर आया। घर आकर नशे की हालत में पत्नी से विवाद और मारपीट करने लगा। इस दौरान उसका 23 साल का बेटा आकाश साठे वहां पहुंचा और पिता को मारपीट करने से रोकने लगा।

आरोप है कि इससे राजेंद्र और भड़क गया। उसने घर में रखा चाकू उठाया और आकाश के गले और सीने पर वार कर दिए। इसके बाद आकाश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

फिर परिजनों ने डायल- 112 की मदद से आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही थी। इस बीच इलाज के दौरान रविवार को आकाश ने दम तोड़ दिया।

बिलासपुर से FSL टीम को आगे की जांच के लिए बुलाया गया। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी पिता ने आकाश के गले और सीने पर 2 वार किए। बेटा लहूलुहान हो गया। पीड़ित को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी राजेंद्र और बेटा आकाश दोनों मजदूरी करते थे। राजेंद्र पहले भी मर्डर केस में जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया था। शराब के नशे में वह आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। आकाश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और पंचनामा कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...