CG – हरेली के दिन पूरे दिन टॉप ट्रेंड में रहा हैशटैग अभियान #सुशासनकीहरेली… छत्तीसगढ़वासियों ने सोशल मीडिया में जमकर शेयर किए फोटो और वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने सुबह से ही गौवंशों और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर हरेली पर्व मनाया। आज मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली तिहार की धूम रही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों, आम जनता के साथ सपरिवार यह त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाया। हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया गया हैशटैग अभियान #सुशासनकीहरेली आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर पूरे दिन टॉप ट्रेंड पर रहा। छत्तीसगढ़ से लेकर अन्य राज्य के गणमान्य लोगों सहित आम जनता ने इस अभियान से जुड़कर हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और जमकर अपने फोटो-वीडियो पोस्ट किये।

केंद्रीय मंत्रियों से लेकर अन्य राष्ट्रीय नेताओं ने #सुशासनकीहरेली अभियान में प्रतिभाग कर हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली के पावन अवसर पर आज छत्तीसगढ़ शासन ने सोशल मीडिया पर हैशटैग #सुशासनकीहरेली अभियान चलाया। जिसको आम लोगों का भरपूर समर्थन मिला और जमकर फोटो-वीडियो पोस्ट किये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...