दुर्ग की खराब सड़कों की मरम्मत के लिए AAP ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, विधायक यादव को सौंपेंगे ज्ञापन

भिलाई। दुर्ग शहर नगर निगम क्षेत्र में टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करवाने आम आदमी पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। आप के कार्यवाहक जिला सचिव संजीत विश्वकर्मा ने कहा, जनता के ऊपर लगातार कई टैक्स का भार बढ़ाया जा रहा है और सुविधाओं के नाम पर ठीक से सड़क भी नहीं बन पा रही है। जनता के दिए सारे टैक्स के पैसों का नेता व प्रशासनिक अधिकारी मिलजुल कर मौज उड़ा रहे हैं।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट विंग सुमित शर्मा ने कहा, ऐसा लगता है कि क्षेत्र के प्रशासन के साथ महापौर और विधायक को जनता की मौत का इंतजार हो रहा है। जब कोई अपना भाई या बेटा या माता या बहन को इस गड्डे के करण खो देंगे तभी प्रशासन या भाजपा, कांग्रेस को सड़क मरम्मत की याद आएगी।

सड़कों की मरम्मत के लिए हस्ताक्षर अभियान यूथ विंग के जिला अध्यक्ष रजत पांडे के नेतृत्व में चलाया गया। दुर्ग शहर के वार्डों गया नगर से उरला मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी विधायक गजेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपेंगे। हस्ताक्षर अभियान में आम आदमी पार्टी के यूथ जिला अध्यक्ष रजत पांडे, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्राकर, सचिव लक्ष्य निर्मलकर, ट्रांसपोर्ट विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा, पूर्व MLA प्रत्याशी व कार्यवाहक जिला सचिव संजीत विश्वकर्मा, संतोष नायक, नानू चंद्राकर, टिंकू देवांगन, बुधारू चंद्राकर, रूपचंद यादव,चेतन चंद्राकर, अवध साहू समेत आम आदमी पार्टी दुर्ग के अन्य कार्यकर्ता व वार्डवासी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने खोला नौकरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने...