दुर्ग में साइंस कॉलेज छात्रा की मौत: बाइक सवार युवक-युवती का हुआ भयानक एक्सीडेंट, लड़की ने तोड़ा दम… लड़के की हालत गंभीर; दोनों गए थे घूमने

दुर्ग। दुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। बाइक में एक युवक और युवती सवार थे। कुम्हारी में बाइक ट्रक से टकरा गई। मृतिका मधु भुआर्य साइंस कॉलेज की छात्रा थी। वहीं बाइक चालक दुर्गेश ध्रुव का कुम्हारी के एपेक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। कुम्हारी थाना प्रभारी जयराम कुर्रे ने बताया कि मधु दुर्ग के साइंस कॉलेज में बीएससी फर्स्ट इयर में छात्रा थी। वो बालोद जिले के हाथी गोर्रा गांव से दुर्ग पढ़ने आई थी। वर्तमान में शासकीय पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

मधु सोमवार को कॉलेज पढ़ाई करने जा रही है। कुम्हारी टीआई ने बताया कि बालोद के रहने वाले दुर्गेश और मधु की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दुर्गेश सोमवार 5 अगस्त को मधु से मिलने के लिए पहुंचा था। वहां से दोनों रायपुर चले गए। दुर्गेश उसे छोड़ने के लिए दुर्ग वापस आ रहा था। उन्होंने जैसे ही कुम्हारी फ्लाईओवर को पार किया आगे जा रहे ट्रक CG 04 JA 0217 के पीछे अनियंत्रित होकर टकरा गए।

ट्रक से टकराने से मधु के सिर पर गहरी चोट आई। वहीं दुर्गेश के पैर और कांधे में चोट आई है। कुम्हारी पुलिस ने दोनों को पास के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्गेश का इलाज जारी है। मंगलवार 6 अगस्त को मधु के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी लाया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...

CG News : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला...

खैरागढ़। साल्हेवारा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने उससे छेड़छाड़...

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...