CG के इस जिले में भारी बारिश का असर: कलेक्टर ने जारी किया छुट्टी का आदेश, दो दिनों तक बंद रहेंगी स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कोरिया जिले में भीषण बारिश की चेतावनी के बीच स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी का आदेश दिया गया है। 7 अगस्त और 8 अगस्त को बारिश के मद्देनजर स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी दे दी गयी है।

दरअसल, कोरिया में बीते दिनों से रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है। बरसात की वजह से नदी, नाले, नहर और तालाब उफान पर है। बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये यह आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है। वहीं ये अवकाश शिक्षकों, कार्यालयीन स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए लागू नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...