CG में ACB की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर पटवारी गिरफ्तार: जमीन के मामले में ग्रामीण से 25 हजार की रिश्वत की मांग… 20 हजार नगदी लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

डेस्क। छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई जारी है। पिछले 24 घंटे में एसीबी ने चार घूसखोरों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी SDO सहित चार रिश्वतखोरों को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा है। वहीं अब रायगढ़ में एक कार्रवाई हुई है। एसीबी ने पटवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक छाल तहसील कार्यालय क्षेत्र के हल्का क्रमांक 49 का पटवारी हरिशंकर राठिया ने जमीन के एक मामले में ग्रामीण से 25 हजार रुपए की मांग की थी। डील तय होने पर आज ग्रामीण से 20 हजार नगदी लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पकड़ा।

दरअसल, प्रार्थी जगलाल चावले, जो रायगढ़ का निवासी है, जिसके द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसके परिवार के द्वारा ग्राम छाल स्थित कृषि योग्य शासकीय भूमि के एक हिस्से पर काफी समय से खेती की जा रही है जिसका कब्जा प्रमाण पत्र बनाने के लिए हल्का पटवारी छाल हरिशंकर राठिया द्वारा रिश्वत के रूप में 35000 रुपए की मांग की गई है, जिसमें से 5000 रूपये उसके द्वारा ले लिया गया है एवं निवेदन करने पर आरोपी शेष राशि में से 20000 रूपये लेने पर सहमत हुआ।

पीड़ित पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता है बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन पश्चात् एसीबी बिलासपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर दिनांक 07.08.2024 को शेष रिश्वती रकम 20000 रुपए लेते हुए पटवारी हरिशंकर राठिया को रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...