कॉलेज प्रबंधक का महिला टीचर से अश्लील हरकत: कहने लगा – KISS दे दो और छुट्टी लेलो, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

कॉलेज प्रबंधक का महिला टीचर से अश्लील हरकत

डेस्क। जौनपुर के कॉलेज में प्रबंधक और महिला प्रिंसिपल का ऑफिस में ही रंगरेलिया मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब उन्नाव के कॉलेज में प्रबंधक का महिला टीचर से अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो शहर के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज का है। वीडियो में कॉलेज प्रबंधक ऑफिस में ही महिला टीचर से अभद्र इशारा करते हुए पप्पी (KISS) मांग रहा है। महिला टीचर आधे दिन की छुट्टी मांग रही है। इस पर प्रबंधक उसे एक शर्त मानने की बात कह रहा है। प्रबंधक ने वायरल वीडियो को गलत ठहराते हुए खुद को बदनाम करने की साजिश बताया है।

जिले के जय हनुमान इंटर कॉलेज पुरन नगर का यह वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। 25 सेकेंड के वीडियो में प्रबंधक रवि प्रताप गोयल महिला शिक्षिका से अश्लील हरकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कॉलेज के ही ऑफिस का लग रहा है। शिक्षिका प्रबंधक से आधे टाइम की छुट्टी मांग रही है। इस पर प्रबंधक शर्त मानने को कह रहे हैं। इस पर महिला टीचर पूछती है कौन सी शर्त माननी है सर।

जिस पर प्रबंधक गाल पर उंगली रखते हुए KISS देने को कहते हैं। यही नहीं, प्रबंधक यह भी कहते हैं कि बस पप्पी दे दो फिर छुट्टी की चिंता खत्म। इस पर टीचर इनकार करते हुए कहती है कि नहीं हम यह नहीं मानेंगे। यह तो गंदी बात है। यह सब हम नहीं कर सकते। वीडियो देखने से लग रहा है कि खुद महिला टीचर ने प्रबंधक की हरकतों को सभी के सामने लाने के लिए यह वीडियो बनाया है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर खुद को पाकसाफ बताया और उस वीडियो को साजिश वाला करार दिया। कहा कि वीडियो उन्हें बदनाम करने के लिए बनाया गया है।

प्रबंधक की सफाई वाले वीडियो में उनका स्टाफ भी उन्हें अच्छा बताता हुआ दिख रहा। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने कहा कि आज ही वीडियो देखा है वीडियो बहुत ही शर्मनाक है। इस पर जांच कर कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...