छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप : सड़क किनारे बस का कर रही थी इंतजार, तीन दरिदों ने कार में लिफ्ट देकर वारदात को दिया अंजाम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला को तीन दरिंदों ने कार में लिफ्ट देने का बहाना बनाकर बैठाया और उसके साथ गैंगरेप किया. घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देकर तीन आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, मस्तुरी थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार की शाम वह अपने मायके जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थी. इस दौरान तीन लोग कार में आए और लिफ्ट देने की बात कहकर कार में बैठा लिए। इसके बाद ग्राम रिसदा मंडी ले गए और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

घटना को अंजाम देने के बाद महिला को लाल खदान के पास छोड़ दिए और घटना के संबंध में किसी को बताने से मना कर फरार हो गए। पीड़िता ने गुरुवार को इसकी शिकायत मस्तुरी थाने में की. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 70(1) और के तहत अपराध दर्ज किया और पीड़िता का मुलाहिजा कराया. वहीं मामले में तीनों आरोपी यजवेंद्र सिंह चंदेल, अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...