शराब की अवैध बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 249 पौव्वा शराब और स्कूटी जब्त

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। बसंतपुर पुलिस ने अभियान के दौरान 249 पौव्वा देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन के कुशल मार्गदर्शन पर शहर में हो रहे अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने टीम गठित की गई है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गा चौक शिव मंदिर के पास बांसपाई पारा में आरोपी नंदलाल ढीमर को शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा। उसके कब्जे से 249 पौव्वा जुमला 44.820 बल्क लीटर देसी शराब और स्कूटी जब्त की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...