CG – भाजपा विधायक की तबियत बिगड़ी: कावड़ यात्रा पर निकले हुए थे MLA, बीच रास्ते बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

भाजपा विधायक की तबियत बिगड़ी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की तबियत बिगड़ गयी है। बताया जा रहा है कि वे यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी है। कांवड़ यात्रा में पैदल ही विधायक निकले थे।

उन्हें प्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांवड़ यात्रा में शामिल होकर वाड्रफनगर से प्रतापपुर आ रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी। डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक विधायक सहित सौ से भी अधिक कांवरियों का दल विधानसभा क्षेत्र से वाराणसी पहुंचे थे। वहां से जल लेकर चोरकी पानी में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले थे।

वाराणसी से चोरकी पानी तक की 409 किलो मीटर की पैदल यात्रा है। जानकारी के मुताबिक विधायक ने 1 अगस्त से यात्रा प्रारंभ की थी, सावन के चौथे सोमवार यानि 12 अगस्त को मदिर में जलाभिषेक किया जाना था, लेकिन इसी बीच विधायक की तबीयत बिगड़ गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...