CG में स्वाइन फ्लू की दस्तक: H1N1 फ्लू से 2 महिलाओं ने तोड़ा दम, 7 नए संक्रमित भी मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

CG में स्वाइन फ्लू की दस्तक

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है। बिलासपुर जिले के अपोलो अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत हो गई। मृत एक महिला कोरिया की और दूसरी जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है। CMHO डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने की दोनों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि स्वाइन फ्लू संक्रमण से ग्रसित दो महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मृत महिलाओं की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। वहीं 7 अन्य मरीजों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक कोरिया के पंडोपारा में रहने वाली महिला को सर्दी-खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के बाद भी सुधार नहीं देख डॉक्टरों ने महिला को बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई, तो इसकी पुष्टि हुई।

इसके बाद अपोलो अस्पताल प्रबंधन द्वारा नए सिरे से महिला का उपचार शुरू किया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कोरिया जिले के सीएमएचओं डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि महिला वैटिंलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। स्वाइन फ्लू संक्रामक है, इस कारण संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी।वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव में रहने वाली 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए अस्पताल से गायब हो गई। पता चला कि परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर वापस अपने गांव चले गए थे। बिलासपुर सीएमएचओं ने महिला की मौत की पुष्टि की है। आपको बता दे प्रदेश में स्वाइन फ्लू के लक्षण 9 मरीजों में दिखे थे। इसके बाद सभी सस्पेक्टेड मरीजों की तत्काल जांच की गई। इनमें 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 पाॅजिटिव मरीज बिलासपुर, 2 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और 1 मरीज जांजगीर-चांपा का है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...