छत्तीसगढ़ में GST के जॉइंट कमिश्नर सस्पेंड: कोचिंग व्यवसायी से अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़न का लगा आरोप… मंत्री OP चौधरी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में GST के जॉइंट कमिश्नर को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई वित्त एवं वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर हुई है। अधिकारी पर आरोप है कि, उसने कोचिंग व्यवसायी को मानसिक प्रताड़ित किया है। आपको बता दें कि बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी ने अधिकारी के विरूद्ध अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इस मामले में मंत्री के निर्देश पर राज्य कर विभाग (राज्य जीएसटी) बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी को निलंबित किया गया है। मंत्री ओपी चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को राजस्व वृद्धि के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके लिए व्यवसायियों को प्रताड़ित या परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार शिकायत मिलती है तो आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...