CG में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी… 10 साल की बच्ची की मौत… दस से जयादा लोग घायल, भोरमदेव से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को एक और बड़ा पिकअप हादसा हो गया है। श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन टर्निंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 साल की एक बच्ची की पिकअप में दबने से मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 11 लोग इस हादसे में घायल हो गये, जिन्हें कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर की है। ग्राम किरकी देवरबीजा बेमेतरा से करीब 22 लोग भोरमदेव दर्शन के लिए आये थे। दर्शन के बाद सभी पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 25 एम-3349 में वापस अपने गांव लौट रहे थे। आज शाम छपरा से सरोधा जाने वाले मार्ग में ग्राम सिंगपुर के पास वाहन पलट गया, जिसमें करीब 11 लोग घायल हो गये।

सभी घायलों को थाना भोरमदेव, डायल 112 एवं ट्रैफिक के वाहन से इलाज के लिए कर्वधा जिला अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान 10 वर्षीय वैष्णवी साहू पिता सुरेंद्र साहू ग्राम किरकी की मृत्यु हो गई।

हादसे में घायल बाकी श्रद्धालुओं का उपचार जारी है। वहीं, इस घटना के बाद से वाहन ड्रायवर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...