मंदिर में रोज आती थी महिला, पंडित जी दे बैठे दिल और इधर हो गया एक कत्ल: 17 साल बड़ी महिला से प्यार कर बैठा युवक… पति समझाने गया तो लगा दिया ठिकाने… पढ़िए क्या है पूरा मामला

मंदिर में रोज आती थी महिला, पंडित जी दे बैठे दिल और इधर हो गया एक कत्ल: 17 साल बड़ी महिला से प्यार कर बैठा युवक… पति समझाने गया तो लगा दिया ठिकाने… पढ़िए क्या है पूरा मामला

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी थाना अंतर्गत निगरी गांव में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पकड़े गए आरोपी ने अपनी उम्र से 17 साल बड़ी महिला के प्यार में पड़कर उसके पति को मौत के घाट उतार दिया था. 2 और 3 अगस्त की दरमियानी रात हुई इस जघन्य वारदात के पीछे की जो कहानी सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. 3 अगस्त की सुबह निगरी तिराहे पर झोपड़ीनुमा घर के बाहर मुकेश झारिया का शव मिला था.

शव की पहचान मुकेश के रूप में हुई थी. मुकेश के सिर, सीने और पेट में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई थी. मुकेश तिराहे पर ही एक झोपड़ी में रहता था. कोई काम धंधा ना होने के कारण मुकेश की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ कई साल पहले घाना स्थित मायके में जाकर रहने लगी थी और मुकेश की मां भी उसके साथ नहीं रहती थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मुकेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें क्षेत्र के सीसीटीवी में तीन युवक दिखाई दिए.

जब पुलिस ने तस्वीरों के आधार पर युवकों की तलाश शुरू की तो घाना निवासी विवेक दुबे को पकड़कर पूछताछ की गई. जिसमें उसने ऐसा खुलासा किया जो रोंगटे खड़े कर देने वाला था. 22 वर्षीय विवेक दुबे घाना के एक मंदिर में पुजारी है और मंदिर आने जान के दौरान मुकेश की 39 वर्षीय पत्नी से उसके नाजायज संबंध बन गए. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा और वे एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का ख्वाब देखने लगे. लेकिन इसकी भनक जैसे ही मुकेश को लगी तो उसने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया और उसके साथ उसके मायके में ही रहने की जिद पकड़ ली.

मुकेश के घाना में आकर रहने की जानकारी मिलते ही विवेक ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपने परिचित के मयंक त्रिपाठी एवं संजय चौधरी को डेढ़ लाख रुपए में मुकेश की हत्या की सुपारी मिलने की जानकारी दी. जिसके बाद 2 अगस्त की रात तीनों निगरी गांव पहुंचे और झोपड़ी में सो रहे मुकेश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से भाग निकले. बहरहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...