IDA दुर्ग-भिलाई ब्रांच द्वारा दंत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन: वक्ता के रूप में नागपुर के डॉ. प्रवीण हुए शामिल… आधुनिक पद्धति से पोस्ट एंड कोर ट्रीटमेंट के बारे में दी जानकरी

दुर्ग-भिलाई। इंडियन डेंटल एसोसिएशन दुर्ग-भिलाई ब्रांच द्वारा दंत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम रविवार दिनांक 11 अगस्त 2024 को भिलाई के एक निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे नागपुर से आमंत्रित प्रख्यात वक्ता डॉ. प्रवीण सुंदरकर ने आधुनिक पद्धति द्वारा पोस्ट एंड कोर ट्रीटमेंट पद्धति में उपयोग की जाने वाली विभिन्न सामग्री, पोस्ट एंड कोर ट्रीटमेंट के असफलता के कारण पर व्याख्यान दिया। इस सफल कार्यक्रम मे कुल 70 डॉक्टर्स ने भाग लिया। डॉ प्रवीण ने व्याख्यान के अलावा, प्रयोगशाला के माध्यम से भी प्रतिभागियों को चिकित्सकीय पद्त्ती का ज्ञान दिया। आईडीए अध्यक्ष डॉ. मंजू यादव, सचिव डॉ.फातिमा खान, डेंटल एजुकेशन कन्वेनर डॉ.दीप्ति राठौर ने ऐसे शिक्षा कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर अंतराल में करते रहने की बात कही। आई.डी.ए के भूतपूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगणो में डॉ.प्रणव जैन, डॉ. समीर बरडिया, डॉ. लुई, डॉ.विद्या वैद्य, डॉ.नावेद खान, डॉ.स्मिता श्रीवास्तव, डॉ.सविता कब्डवाल, डॉ. दिक्षाली इंदुरकर, डॉ.शाहीन हमदानी, डॉ.आस्था श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव डॉ.नितिन वैद्य ने किया| कार्यक्रम में अबॉट फार्मा का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला...

एकता दिवसः सरदार पटेल की विरासत और राष्ट्रीय एकता...

​नई दिल्ली। राष्ट्रीय एकता केवल नक्शे पर सीमाएँ खींचने से सुरक्षित नहीं होती। इसका निर्भर यह है कि क्या विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और समुदायों...