“लड़कियां उपलब्ध है”, घर के बाहर लगा था बोर्ड: रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी चला रहा था सेक्स रैकेट… पुलिस ने मारी रेड… युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं 2 युवतियां

“लड़कियां उपलब्ध है”, घर के बाहर लगा था बोर्ड

गोंडा। नगर कोतवाली पुलिस ने विमौर गांव के पास एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है‌। इस रैकेट को रेलवे का एक रिटायर्ड कर्मचारी चला रहा था। छापेमारी में पुलिस ने आरोपी संचालक व दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

नगर कोतवाली इलाके के विमौर गांव के रहने वाले लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी मोहल्ले के एक मकान में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए बताए गए मकान पर छापा मारा तो मकान के बाहर लड़कियां उपलब्ध है का बाकायदा बोर्ड लगा हुआ पाया गया। पुलिस की छापेमारी में दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाई गई।‌

मकान के भीतर मौजूद कुछ युवक मौका पाकर भाग निकले। मौके से पुलिस ने दो युवतियों व गिरीश चंद्र पांडेय नाम के शख्स को पकड़ लिया। गिरीश चंद्र पांडे रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी है और वहीं अपने मकान में इस सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि आरोपित के मकान को सील कर दिया गया है और पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...