एक ही झटके में खत्म हुआ पूरा परिवार: SSP कार्यालय में तैनात महिला सिपाही ने सास और 2 बच्चों का रेता गला… फिर पति ने पत्नी का काट डाला गला… खुद ने भी की खुदकुशी, सुसाइड नोट में अवैध संबंध का जिक्र

एक ही झटके में खत्म हुआ पूरा परिवार

भागलपुर। एसएसपी कार्यालय में तैनात सिपाही नीतू ठाकुर ने अपनी सास व अपने दो बच्चों की चाकू से गला रेतकर व ईंट से कूचकर हत्या कर दी।

घटना के बाद नीतू के पति पंकज ठाकुर ने नीतू की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, नीतू ने पंकज से प्रेम-विवाह किया था। घटना नीतू ठाकुर के सरकारी क्‍वार्टर में हुई है।

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
डीआइजी विवेकानंद ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। नीतू 2015 बैच की सिपाही थी। वह बक्सर की रहने वाली थी। पति पंकज कुमार बेरोजगार थे। 2015 के पूर्व नीतू कुमारी और आरा के पंकज कुमार एक मॉल में काम करते थे। जब नीतू का चयन पुलिस में हो गया, तो दोनों भागलपुर शिफ्ट हो गए।

सुसाइडल नोट में नीतू के अवैध संबंध की जानकारी
पंकज ने सुसाइडल नोट में नीतू के अवैध संबंध में बारे में जानकारी मिलने की बात कही है। सोमवार शाम को पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था।

चार दिन पहले दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
चार दिनों पूर्व नीतू ने पंकज से झगड़े के बाद उसे सैंडल फेंककर मारा था। तब से तनाव काफी बढ़ गया था। पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। फोरेंसिक लेबोरेटरी की टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची है। नीतू पुलिस मेंस एसोसिएशन में अंकेक्षक के पद पर थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...