दुर्ग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में पहुंचे फाइनेंस मिनिस्टर ओपी चौधरी, कहा भारत की एकता बनाए रखने के लिए… राष्ट्र विरोधी ताकतो को करना होगा कम; 4 विधायक भी हुए शामिल

किसी शब्द की उत्पत्ति उसकी संस्कृति और जीवन के आधार पर होती है- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

दुर्ग। दुर्ग में बुधवार को साईंस कॉलेज ऑडिटोरियम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी इस आयोजन में शामिल हुए। विभाजन विभीषिका कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी से एक दिन पहले हुए भारत के विभाजन और पूर्वजों के बलिदान की याद में 14 अगस्त को ’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व की प्राचीन संस्कृतियों से एक बताते हुए यहां की विशिष्टता से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति से जुड़े अनेक उदाहरण दिए।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वसुधैव कुटुम्बकम एवं सर्व भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया कही जाती है। सर्व भवन्तु सुखिनः के भाव में अलग-अलग जाति, धर्म, देश के लोग ही समाहित नही है बल्कि इसमें मनुष्य के साथ-साथ पशु, पेड़-पौधे, चेतन के अलावा जड़ भी समाहित है। निर्जीव, पर्वत, नदी, पत्थर सभी समाहित है। इतनी बड़ी परिकल्पना केवल भारतीय संस्कृति में की जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि कहा कि, भारत की एकता और अखण्डता को एक राष्ट्र के रूप में निर्मित बनाए रखने के लिए जरूरी है कि राष्ट्र विरोधी ताकतो को कम किया जाए। किसी शब्द की उत्पत्ति उसकी संस्कृति और जीवन के आधार पर होती है। जब देश रहेगा तो हमारा भविष्य रहेगा जब देश नही रहेगा तो हम सभी का भविष्य नही रहेगा। देश प्रगति करेगा तो उसका लाभ हम सबको मिलता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आए। जब आप अपने आप को मजबूत बनाएंगे तभी आप राष्ट्र को बचा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने साईंस कॉलेज में ऑडिटोरियम बनवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा, साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, जिला प्रतिनिधि जितेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र कौशिक, साईंस कॉलेज के प्राचार्य सिद्दकी, कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अग्रवाल सहित कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...