भिलाई: इंजीनियरिंग पार्क के पानी टंकी में मिली लाश… 18 फीट पानी में डूबकर युवक की मौत, SDRF की टीम ने निकाला शव… आखिर टंकी में क्यों चढ़ा युवक?

दुर्ग-भिलाई। भिलाई-3 के हथखोज इंजीनियरिंग कॉलेज में बनी पानी टंकी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। गुरुवार को सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को पानी टंकी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि, मृतक युवक जिसकी पहचान 40 वर्षीय दुर्गेश ठाकुर हुई है, वो समझाने के बाद भी टुल्लू पंप लगाने टंकी में चढ़ा और उतरा। बताया जा रहा है कि, पानी टंकी में 18 फीट पानी भरा हुआ था। उसमें डूबने से युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ के डीप डाइविंग टीम के इंद्रपाल यादव, चंद्रप्रताप जंघेल ने टंकी से बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के हवाले किया। जिला सेनानी अग्निशमन अधिकार नागेंद्र सिंह के दिशा निर्देश में SDRF की टीम ने डेड बॉडी रेस्क्यू किया। टीम में राजेश नेताम, अशोक साहू, चंद्रप्रकाश, विनय, कुंजेश, भानुप्रताप,ओंकार, थानेश्वरआशीष और हबीब खान शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...