छतीसगढ़: कमर में तमंचा लटकाकर नाचे थानेदार: मेले में लगी थी ड्यूटी… लड़कियों को नाचता देख खुद को रोक नहीं पाए इंस्पेक्टर… ‘बगल वाली’ गाने में महिला डांसर के साथ लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

सुकमा। छतीसगढ़ के एक थानेदार का महिला डांसरों के ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में इंस्पेक्टर साहब कमर के तमंचा लटकाएं महिला डांसरों के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो सुकमा के दोरनापाल थानेदार का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इलाके में मेले का आयोजन किया गया था। जहां थानेदार सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे।

मेले में लड़कियों के डांस शो में थानेदार पहुंच गए। वहीं लड़कियों को नाचता देख खुद को रोक नहीं पाए और स्टेज पर चढ़कर ‘बगल वाली’ गाने में जमकर थिरकने लगे।

वहां मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। वीडियो करीब 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया में अभी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोग थानेदार को हटाने की मांग भी करने लगे हैं।

वीडियो में थानेदार सुरेश जांगड़े बिना यूनिफार्म में कमर में तमंचा लटका कर नाच रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तमंचा सरकारी है या फिर उनका पर्सनल। फिलहाल इस वीडियो को लेकर सुकमा में चर्चे बड़े हैं। लोग थानेदार के इस वीडियो का भी जमकर मजा ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...