भिलाई की ट्रैफिक दुरूस्त करने नए SP से मांग: स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट ज्ञानचंद ने लिखा पत्र, बोले-सिग्नल बंद है, पार्किंग स्पेस भी नहीं

भिलाई। स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को लिखे एक पत्र में कहा है कि नगर सीमा क्षेत्र भिलाई और रिसाली जो लगभग 3 विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। इन क्षेत्रों के तिराहे चौराहे और व्यस्त मार्गों पर कहीं भी कोई ट्रैफिक व्यवस्था वर्तमान समय में नहीं है।

किसी-किसी चौक पर शो पीस की तरह लगे ट्रैफिक सिग्नल सिर्फ रेड लाइट का इंडिकेशन देते हैं जो सिर्फ यह बताने का काम करते हैं कि शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। वास्तविकता यह है कि दो या तीन चौराहों को छोड़कर शहर के किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था( राजमार्ग को छोड़कर) वर्तमान समय में नहीं है।

चेंबर के पदाधिकारियों ने अपने पत्र में अभिषेक पल्लव से आग्रह किया है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग- भिलाई , आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई ,आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई एव अधिशासी निदेशक ( कार्मिक एंव प्रशासन ) भिलाई इस्पात संयंत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक लेकर इन एजेंसियों को व्यवस्था बनाए जाने की जिम्मेदारी सौंपा जाना चाहिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात को पत्र की प्रति भेज कर चेंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा है कि शहर में ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने के कारण यातायात की व्यवस्था बदहाल है। कई स्थलों पर गंभीर दुर्घटनाओं का जन्म देने वाली स्थितियां बनी हुई है ।

शहर में विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन कर बनाया जा रहा है स्पीड ब्रेकर पर भी किसी तरह के संकेत चिन्ह नहीं लगाए जाने से भी सड़क दुर्घटनाओं को भी रोका जाना संभव नहीं है। यातायात पुलिस या तो स्पीड ब्रेकर को तत्काल प्रभाव से हटवा दें अथवा उन पर संकेत चिन्ह की व्यवस्था करके उसको व्यवस्थित रूप से बनाएं ताकि दुपहिया वाहनों की सड़क दुर्घटनाओं को ऐसे स्पीड ब्रेकर से रोका जा सके।

सिग्नल की व्यवस्था निश्चित रूप से अब तक ना होना शहर के लिए दुर्भाग्य है। इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के लिए शहर के विधायक सांसद सर्वाधिक जवाब दे रहे हैं जो अपने सांसद निधि का पैसा भी इस कार्य के लिए भी देना उपयुक्त नहीं समझते चेंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन अभिषेक पल्लव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पीडीएफ फाइल के माध्यम से पत्र भेजा है पत्र के प्रति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग भिलाई को भी भेजी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...