CG – युवक की मिली लाश: नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव… आत्महत्या या मर्डर ? जिस पेड़ में मिली लाश वहां एक और था फंदा, जांच में जुटी पुलिस

युवक की मिली लाश

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है, बताया जा रहा है कि जिस नीम के पेड़ में युवक ने फांसी लगकर खुदकुशी की है, उसी पेड़ में एक और फंदे जैसा कपड़ा बंधा हुआ मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

शहर से मुजगहन बाईपास से होकर जाने वाली नहर किनारे युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। उसी पेड़ में शव के पास ही एक और फंदे जैसा कपड़ा बंधा मिला है। लिहाजा मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका है कि प्रेमी जोड़े यहां सुसाईड के इरादे से पहुंचे होंगे। इस दौरान युवक फंदे पर झूल गया और युवती वहां से चली गई हो। या फिर मामला कुछ और है ये फिलहाल पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

मृतक युवक कौन और कहां का रहने वाला था, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है की आज सुबह लोग अपने खेतों में कृषि कार्य करने पहुंचे थे। उसी दौरान शव को देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...