भिलाई में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय पर पार्षद ने लगवा दिया ताला!: वार्डवासियों ने की आयुक्त से शिकायत…ताला जड़ने से सफाई व्यवस्था चौपट

भिलाई। भिलाई के वार्ड-32 बैकुंठधाम कैंप-2 में नगर निगम द्वारा बनाए गए मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में इन दिनों ताला जड़ा हुआ है। यह कार्यालय अभी बंद है। इसकी शिकायत वार्डवासियों ने आरती सोनवानी के साथ मिलकर की है।

शिकायत में आरती सोनवानी ने कहा है कि, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रमांक-32, बैकुंठधाम केम्प-2 में विगत 2-3 वर्षो से संचालित था, जो वर्तमान में बंद होने के कारण निगम के सफाई करने के समान ट्राली, बेलचा, फावड़ा, इत्यादि निगम का सफाई का समान सुबह निकालते है और कार्य खत्म होने के बाद कर्मचारियों द्वारा पुरा समान उसी कार्यालय में रख दिया जाता है।

जहां जनता के सभी सफाई समस्याओं के निराकरण का कार्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। दिनांक-13.05.2022 को शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर महोदय द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। वहां पर आम जनता अपनी समस्या लेकर शिविर मे आ रही थी तभी अचानक स्थानीय पार्षद लक्ष्मी दिवाकर अपने पति एवं देवर के साथ वहां पहुंचकर पार्षद बोली की निगम द्वारा मुझे कार्यालय उपलब्ध नहीं कराया गया है।

आज से मैं अपना ताला लगााकर इसका उपयोग करूंगी। लक्ष्मी दिवाकर ने वहां आई जनता के सामने अपने घर से लाये ताले को लगा दिया और कहा जब तक निगम मुझे कार्यालय नहीं देता है तब तक यह ताला नहीं खुलेगा। निगम का ट्राली, बेलचा, फावड़ा, इत्यादि सामान तथा दरवाजे मे लगा निगम का ताला कार्यालय के अन्दर है तथा इनके द्वारा ताला लगाने के कारण शासकीय कार्य में बाधा पहुंच रही है।

अतः आपसे निवेदन है कि शासकीय भवन मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय मे ताला लगाने वाले तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुॅचाने वाले लक्ष्मी दिवाकर उनके पति एवं देवर के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...