CG – महिला की मिली अर्धनग्न लाश: एक दिन पहले घर से निकली थी महिला… अगले दिन सड़क किनारे झाड़ियों में मिली डेड बॉडी… प्राइवेट पार्ट में डाली गई लकड़ियां, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

CG – महिला की मिली अर्धनग्न लाश

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली है। बताया जा रहा है की घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिली है। मृतिका एक दिन पहले गुरूवार की शाम घर से निकली थी, जिसके बाद वह दोबारा घर नही लौटी। आज दूसरे दिन महिला की लाश सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने की खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में लड़की के टुकड़े मिले हैं। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी महिला गुरुवार शाम करीब 8 बजे किसी काम से घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। परिजनों का कहना था कि पहले कहीं चली जाती थी तो देर से लौट भी आती थी। महिला शराब पीने की आदी थी। उसे किसी युवक के साथ जाते हुए देखा था।

परिजनों ने बताया कि, जब काफी रात होने के बाद भी नहीं लौटी तो उसे तलाश करने निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई।

पुलिस ने बताया कि, जिस हालत में शव बरामद हुआ है, उससे दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म का पता चल सकेगा। घटनास्थल पर SP विवेक शुक्ला पहुंचे हुए थे। उन्होंने FSL टीम को बारीकी से जांच करने कहा है। वहीं पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...