जशपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत, 6 लोग घायल, खेत में रोपाई के दौरान हुआ हादसा

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. वहीं 6 लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है. यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, महिलाएं जशपुर जिले के भैंसामुड़ा में खेत में धान की रोपाई कर रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने कुल 9 महिलाएं घायल हुई थी, जिसमें तीन की मौत हो गई. बाकी घायलों का इलाज चल रहा. पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया, ग्राम चंदागढ़ अंतर्गत कई लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिली है. मृतकों के मुआवजा राशि का प्रकरण तैयार किया जा रहा है. इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में चार-चार लाख रुपए का मुआवजा पीड़ित परिवार को मुहैया कराया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...