बलौदाबाजार आगजनी मामला : विधायक से पूछताछ के लिए भिलाई पहुंची बलौदाबाजार पुलिस, बंगले के बाहर देवेंद्र यादव के निकलने का कर रही इंतजार, इधर समर्थकों का लगा जमावड़ा, पुलिस के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

भिलाई. बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन और कलेक्टोरेट में आगजनी मामले में पूछताछ के लिए बलौदाबाजार पुलिस सेक्टर 5 भिलाई स्थित विधायक देवेंद्र यादव के निवास पर पहुंची है. भारी संख्या में पुलिस बल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उनके बंगले पर मौजूद हैं. वहीं बंगले के बाहर समर्थकों का भी जमावड़ा शुरू हो गया है. देवेंद्र यादव के बंगले के बाहर उनके समर्थकन पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे.

पुलिस देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है. जानकारी के मुताबिक, सुबह 7 बजे से पुलिस विधायक के निवास पर पहुंची है. वहीं पुलिस के आने की सूचना मिलते ही शहर में देवेंद्र के समर्थकों का जमावड़ा उनके बंगले पर उमड़ पड़ा है. पुलिस बंगले के बाहर बैठकर देवेंद्र के आने का इंतजार कर रही है. बंगले पर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अलावा सीएसपी बलौदाबाजार व आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारी एवं पुलिस बल बंगले के बाहर देवेंद्र के आने का इंतजार कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...

दुर्ग में ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर...

दुर्ग। जिले के धमधा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पथरिया चौक स्थित...