बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक अरेस्ट: सफेद झंडा और पुस्तक पकड़े दिखे देवेंद्र यादव… सुबह से पहुंची थी बलौदाबाजार पुलिस;PCC अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच गिरफ्तारी

भिलाई। भिलाई में भिलाई नगर विधायतक देवेंद्र यादव के सेक्टर-5 निवास के सामने सुबह से बवाल के बाद शाम को बलौदाबाजार पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। भारी धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने विधायक देवेंद्र को अपने साथ ले गई। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने हाथ में सफेद झंडा और संविधान पुस्तक पकड़े दिखे। उन्होंने गाड़ी के ऊपर चढ़कर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। आपको बता दें, सुबह से बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची है। निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है, पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज उनके निवास पहुंचे थी। बंद कमरे में नेताओं के बीच बातचीत चली। पुलिस भी भारी दल बल के साथ मौके पर मौजूद रही। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस बार-बार नोटिस देकर परेशान कर रही है। आपको बता दें, देवेंद्र यादव पर देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदाबाजार हिंसा का पहला मामला जांच में नहीं है, उनके खिलाफ कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। कुछ दिन पहले भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें नोटिस जारी कर फोटो वीडियो के लिए थाने बुलाया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...