सोनू सूद चैरिटी क्लब ने भिलाई में लगाया ब्लड डोनेट कैंप, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

भिलाई. सोनू सूद चैरिटी क्लब के तत्वावधान में भिलाई अस्पताल में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष दीक्षा नागदेवे ने किया। शिविर में क्लब के सभी सदस्यों और भिलाई के नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया।

सोनू सूद चैरिटी क्लब ने कहा, इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए रक्तदान करना था। “हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए रक्तदान किया था, आइए देश की आज़ादी के दिन हम भी रक्तदान करें,” इस संदेश के साथ इस शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान एक महान कार्य है। इसके माध्यम से कई लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान के इस महायज्ञ में सम्मिलित होकर भिलाई के नागरिकों ने न केवल मानवीयता का परिचय दिया, बल्कि देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व का भी निर्वाह किया। सोनू सूद चैरिटी क्लब ने अपने सदस्यों और भिलाई के निवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपना सहयोग दिया और इसे सफल बनाने में मदद की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को...

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस...

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...