CG – पिता की पिटाई से बच्ची की मौत: दो बहनों में खिलौने को लेकर हो रहा था झगड़ा… पिता ने गुस्से में आकर बेल्ट, लात-घूंसों से पीटा… एक बेटी की चले गई जान, दूसरी की हालत नाजुक

पिता की पिटाई से बच्ची की मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक पिता ने अपने दो बेटियों को इतना मारा की 8 साल की बेटी की मौत हो गई तो दूसरी लड़की का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है की दोनों बच्चों के बीच खिलौने को लेकर झगड़ा हो रहा था जिस पर पिता को गुस्सा आ गया। और ये वारदात को अंजाम दिया है। दूसरी बेटी 9 साल की है। उसका बीडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मिशन फाटक भोजपुर निवासी सलमान अली (35) मैकेनिक का काम करता है। उसकी दो बेटियां अलीशा परवीन (8) और अलीना परवीन (9) थीं। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार दोपहर दोनों बहनों में झगड़ा हो रहा था। इसके चलते सलमान को गुस्सा आ गया और वह दोनों बच्चियों को बेरहमी से पीटने लगा।

पड़ोसियों ने बताया कि, चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। वहां सलमान दोनों बेटियों को हाथ-मुक्के और बेल्ट से पीट रहा था। दोनों के शरीर में चोट के निशान पड़ गए हैं। दोनों बहनों की हालत गंभीर थी, जिन्हें तत्काल BDM अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद छोटी बेटी अलीशा परवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बेटी दर्द से तड़प रही थी। अस्पताल में घायल बेटी नर्स से कह रही है कि रुकिए अंटी रुकिए। मेरे को दर्द हो रहा है। तो नर्स कह रही है कहीं नहीं जा रही बेटा।

बताया जा रहा है कि जिस पिता ने बेरहमी से पीटा उसी के कहने पर बेटी ने इंजेक्शन लगवाया। इसके पहले वह इंजेक्शन नहीं लगवा रही थी। मां मिलने पहुंची तो बच्ची ने उसे भगा दिया। डॉक्टरों और पड़ोसियों ने घटना की जानकारी चांपा पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

मामले में SDOP यदुमणी सिदार ने बताया कि आरोपी पिता सलमान के बारे में पूछताछ में पता चला कि सनकी किस्म का आदमी है। उसको पुलिस ने मिशन फाटक से हिरासत में लिया है। उससे मामले की पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में FIR नहीं हुई है।

SDOP ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी से हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था, जिससे तंग आकर वह घर छोड़कर दूसरे जगह रहने लगी है। दोनों बेटियों पिता अपने पास रख लिया था। मां अपनी दोनों बेटियों से बीच-बीच में मिलने आया करती थी। मामले में जांच जारी है।

10 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। उस वक्त आरोपी की पत्नी नाबालिग थी, जिस पर आरोपी को रेप केस में जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद समझौते के बाद जेल से छूटा और शादी की। पत्नी हिंदू है और आरोपी पति मुस्लिम है। शादी के बाद से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...